पंजाब किंग्स ने ipl 2022 से पहले सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है वही केएल राहुल के जाने के बाद टीम को बड़ा झटका लगा है
Ipl 2022 की तैयारियां शुरू हो चुकी है सभी फ्रेंचाइजी अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन मैं अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का चयन करने में जुटी है टीमों के पास चार ही खिलाड़ियों को रिटेन करने विकल्प था अब टीमें चाहेगी वह अपने पुराने खिलाड़ियों को नीलामी मैं साथ जोड़ें। पंजाब किंग्स ने अपने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया इसमें मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है टीम को केएल राहुल के चले जाने से बड़ा झटका लगा है टीम के रोकने के बाद भी वे चले गए अब पंजाब की टीम नीलामी में किन खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है
रविचंद्रन अश्विन
राहुल के जाने के बाद टीम के पास कप्तान का विकल्प नहीं है ऐसे में फ्रेंचाइजी अपने पूर्व कप्तान रविचंद्रन अश्विन को दोबारा अपने साथ जोड़ने के लिए नीलामी में जोर आजमाइश कर सकती है अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया है ऐसे में वह नीलामी में आएंगे पंजाब उनको हासिल करने की कोशिश कर सकती है अश्विन 2 साल पहले पंजाब के साथ ही थे और कप्तानी कर रहे थे
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी को भी पंजाब ने रिटेन नहीं किया है शमी दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक है और पिछले साल शमी पंजाब टीम में तेज बॉलिंग का नेतृत्व किया तो ऐसे में पंजाब टीम शमी को दोबारा अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी
शाहरुख खान
पंजाब ने शाहरुख खान को रिटेन नहीं क्या है शाहरुख खान को पंजाब ने आईपीएल 2018 के ऑक्शन में 5,25 करोड़ मैं खरीदा था। शाहरुख खान ने अपने आप को बेहतरीन फिनिशर के रूप में स्थापित किया है वह पंजाब के साथ ही दे लेकिन टीम उन्हें रिटेन नहीं किया नीलामी में पंजाब टीम का मैनेजमेंट शाहरुख खान को अपने साथ शामिल कर सकता है
रवि बिश्नोई
रवि बिश्नोई को भी टीम ने रिटेन नहीं किया है वह टीम के किफायती गेंदबाजों मैं गिने जाते हैं अपने किफायती गेंदबाजी से उन्होंने टीम के लिए काफी योगदान दिया है भारत की पिचों को देखते हुए पंजाब की टीम बिश्नोई को अपने हाथ से जाने नहीं देगी और कोशिश करेगी नीलामी में दोबारा अपनी साथ जोड़ सके

0 Comments