Ipl 2022 सभी टीमों ने अपने अपने खिलाड़ी रिटेन कर लिए। यहां देखिए

आईपीएल 2022 की तैयारियां शुरू हो चुकी है सभी फ्रेंचाइजी अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। अब सभी फ्रेंचाइजी की नजरे अगले साल होने वाले ऑक्शन पर हैं मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी के पास 4 ही खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प था इसी कारण फ्रेंचाइजी ने अपने अहम खिलाड़ियों जाने दिया कई फ्रेंचाइजी अपने पुराने खिलाड़ियों को खरीदने की पूरी कोशिश करेगी साथ ही नए खिलाड़ियों पर भी दांव लगा सकती है राजस्थान रायल्स ने संजू सैमसंग,जोस बटलर,यशस्वी जायसवाल को रिटेन कर ने का फैसला किया है हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिने राजस्थान रॉयल्स रिटेन तो नहीं किया पर राजस्थान रॉयल्स नीलामी में जी-जान लगा देगी। 

बेन स्टॉक्स 
राजस्थान रॉयल्स बेन स्टोक्स को अपनी टीम का हिस्सा बना में बोली लगा सकती है क्योंकि बेन स्टॉक्स बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। हालांकि 
बेन स्टॉक्स पिछले सीजन चोट के कारण नहीं खेले थे उन्होंने मेंटल हेल्थ के कारण क्रिकेट से ब्रेक लिया था लेकिन अब वह क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं उन्हें एशेज सीरीज मैं इंग्लैंड की टीम का हिस्सा है बेन स्टोक्स बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम में अहम भूमिका निभा सकते हैं 
मुस्तफिजुर रहमान
राजस्थान रॉयल्स के तेज़ गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पिछले सीजन टीम का हिस्सा रहे थे सीजन में रहमान कुछ खास तो नहीं कर पाए। लेकिन मुस्तफिजुर रहमान की गिनती दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में होती है।तेज़ गेंदबाजी विभाग में भी राजस्थान रॉयल्स की टीम को मजबूत विकल्पों की ज़रूरत है तो राजस्थान उन पर नीलामी में दांव लगा सकती है 

चेतन साकरिया
बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज चेतन साकरिया ने ipl 2021 में अपनी तेज़ गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली और वह श्रीलंका दौरे पर भी गये थे ipl में चेतन साकरिया ने 14 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किये हैं राजस्थान रॉयल्स ने किसी भी गेंदबाज को रिटेन नहीं किया हैं ऐसे में रॉयल्स चाहेगी नीलामी में चेतन साकरिया को  फिर एक बार टीम का हिस्सा बनाने को 

लियाम लिविंगस्टोन 
 इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ipl 2021 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके। पर वह जिस तरह के बल्लेबाज हैं वह मैच का रुख कभी भी पलट सकते हैं  टीम में इस तरह के बल्लेबाज की ज़रूरत भी है राजस्थान रॉयल्स ने इन्हें रिटेन तो नहीं किया पर नीलामी में लिविंगस्टोन पर बोली लगा सकती है 

जोफ्रा आर्चर
अपनी तेज़ गेंदबाजी से सभी को प्रभावित कर ने वाले गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ipl 2018 से ही राजस्थान टीम का हिस्सा है वह अपनी तेज़ बाउंसर से बड़े बड़े खिलाड़ियों को परेशान किया है उनके 4 ओवर काफी घातक साबित होते हैं वह पिछले सीज़न चोट के कारण नहीं खेले पाए थे वह काफी महीनों से क्रिकेट से दूर हैं तथा चोट के कारण वह wt20 2021 में भी इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। वह जनवरी फ़रवरी माह तक क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं ऐसे में टीम चाहेगी उनको अपनी टीम का हिस्सा बनाने को नीलामी में चाहेगी वो जोफ्रा आर्चर पर जी-जान से बोली लगा सकती है